किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं मोदी सरकार : राम कृपाल यादव

✍नवीन सिंह परमार
☆☆☆☆☆
👉रविवार को भाजपा के द्वारा सीवान जिले के महराजगंज संसदीय क्षेत्र के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के परिसर में किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया था । सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ,बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ,सांसद जनार्दन सिंह , विधायक मिथलेश तिवारी,विधायक शत्रुधन तिवारी सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अखिलेश कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया।👈

▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪
🔴सीवान [04 नवंबर ] केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के प्रति जितनी संवेदनशील है, आजादी के बाद कोई सरकार इतनी संवेदनशील नही रही। यह सरकार केवल खेती के समुचित विकास के लिए ही कार्य नहीं कर रही है बल्कि यह किसानों खेत से लेकर उनके घरों की रौशनी व चूल्हे तक का ख्याल रखने का कार्य कर रही है । ये बातें रविवार को सीवान के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा के द्वारा आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहीं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों के खेत की खाद-बीज-पानी से लेकर उनके घरों में बिजली की सप्लाई से लेकर गैस के चूल्हे तक की व्यवस्था कर रही है ।

गौरतलब हो कि रविवार को भाजपा के द्वारा भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के परिसर में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया था । सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ,बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ,सांसद जनार्दन सिंह , विधायक मिथलेश तिवारी,विधायक शत्रुधन तिवारी सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अखिलेश कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की सरकार की सराहना करते हुए , सरकार के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओ के संबंध में विस्तार से चर्चा किया ।
सम्मेलन को राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में आए अतिथियों व किसानो का स्वागत स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया ।सम्मेलन को विधायक मिथिलेश तिवारी, विधायक शत्रुघ्न तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, देवेशकांत सिंह ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों नेता व हजारों की संख्या में किसान उपस्थित थें ।
वही सम्मेलन के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रखंड के रामपुर गाँव मे जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना को निरीक्षण कर शेष राशि अविलम्ब देने का निर्देश भगवानपुर हाट प्रखंड के बीडीओ डॉ अभय कुमार को दिया
किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प हैं मोदी सरकार : राम कृपाल यादव




Recent Comments