सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा विधायक के नेतृत्व में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एनसीसी कैडेटों सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लगायी दौड़

अमनौर /सारण
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर अमनौर में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में रन फाॅर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया. बुधवार को इस मौके पर प्रखंड के हरि जी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के पास से भेल्दी गांधी आश्रम तक भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शामिल स्कूली छात्र – छात्राएं व अन्य लोगों ने राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगायी वहीं सरदार पटेल के अमर रहे, भारत माता की जय आदि नारे लगाए गए. इस दौरान विधायक चोकर बाबा ने कहा कि सरदार पटेल द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए किए गए कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्ही के प्रयासों के बदौलत 565 रियासतों को संगठित कर सभी को भारतीय गणतंत्र का हिस्सा बनाया. देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका दुनिया के सबसे बड़ा मूर्ति (स्टैच्यू आॅफ यूनिटी) का निर्माण करा कर राष्ट्र को समर्पित कर इतिहास रचने का काम किया है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से अमनौर बीडीओ विभु विवेक, सीओ सुशील कुमार, मुखिया पति बसंत सिंह, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, मुन्नीलाल सिंह, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामायण सिंह, राजीव सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, ओमप्रताप सिंह उर्फ बबुआ जी, मोनू सिंह, निर्मल पाण्डेय, राकेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में एनसीसी कैडेट व छात्र – छात्राएं शामिल थे.