संगीत कलाकार महासंघ ने पुलगामा के शहीद जवानों को दी श्रधांजली

डोरीगंज(सारण) -:
“”””””””””
शिशु पार्क छपरा के प्रांगण मे संगीत कलाकार महासंघ ने कश्मीर के पुलगामा मे शहीद जवानों के लिए श्रधांजली सभा का आयोजन कर श्रधांजली दी ।

श्रधांजली सभा को अपने संबोधन मे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशंकर दास ने पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हरकत की निंदा की एवं भारत सरकार द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ कार्यवाई की माँग की ।

इस अवसर पर मुख्य रुप से महासंघ के जिला अध्यक्ष परशुराम ब्यास , आकाश कुमार सिंह , शिवशंकर महतों , रविन्द्र पाण्डेय , सुरेश सुमन यादव , जयप्रकाश यादव , अरविन्द आनंद , वकील सहानी , रमेश सजल , संजय स्नेही आदि लोग उपस्थित थे ।