अवतार नगर मे दर्जनों मामलों का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
डोरीगंज(सारण):अवतार नगर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र राम ने दर्जनों कांड मे फरार चल रहे व दागी अभियुक्त उमेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र राम ने बताया कि उमेश सिंह की गिरफ्तारी उसके रतनपुरा वसंत आवास से की गयी है। जिसके विरूद्ध जिले के अवतार नगर, गड़खा समेत कई थानों में दर्जनों मुकदमा बहुत पहले से लंबित है जिसमें वह फरार चल रहा था। वहीं बीते वर्ष में भी उस पर आर्मस एक्ट, पुलिस पर हमला करने जैसे आधा दर्जन संगीन मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें भी वह फरार ही चल रहा था।




Recent Comments