पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक की गिरकर मौत
डोरीगंज(सारण) : छपरा सोनपुर रेल खण्ड के डुमरी जुअरा स्टेशन के पास पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी ।घटना शाम की बतायी जा रही है जब अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गाँव निवासी मुन्ना साह का 20 बर्षिय पुत्र राहुल कुमार जो गोरखपुर से पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से अपने घर आ रहा था । उसे दिधवारा उतरना था लेकिन रास्ते मे ही डुमरी जुअरा स्टेशन के पास ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गयी ।घटना की सुचना पर परिजन शव घर ले गए ।




Recent Comments