श्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकली गयीं भव्य कलश यात्रा, सात दिवसीय अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ
मांझी(सारण): अलियासपुर स्थित मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह बलराम जयंती समारोह को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे उमंग के साथ सरयु नदी के मांझी घाट पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के बाद जल-भरी की और नंदपुर गांव होते हुए मुख्य सड़क से बलिराम मंदिर परिसर पहुंचे। इसके साथ ही महायज्ञ का अनुष्ठान का आरंभ हो गया। कलश यात्रा में नये रंग-बिरंगे वस्त्र धारण किये श्रद्धालुओं के जयकारे से आस-पास का पूरा क्षेत्र गूंज उठा। माहौल भक्तिमय बन गया। यज्ञ के संयोजक अनिल बाबा ने बताया कि 13 दिसंबर को मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन के साथ ही हवन व प्रतिदिन भंडारा शुरू हो जाएगा। महायज्ञ का समापन 19 दिसंबर को होगा। इस दैरान प्रतिदिन महात्माओं का प्रवचन व रात में श्रद्धालु राम-लीला का आनंद उठाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला के साथ मेला का भी आयोजन किया गया है।