मढ़ौरा में फिर मोबाइल दुकान में चोरी, दहशत में दुकानदार
मढ़ौरा(सारण).स्थानीय शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में फिर चोरी की घटना घटी हैं.जिससे दुकानदारों में दहशत हैं.बुधवार को सुबह दुकानदार मुन्ना शाही ने दूकान को खोलते ही बिखरे सामान को देख चोरी की घटना से अचंभित हो गया.बताया जाता हैं की चोर ने मां फ़ोन घऱ दुकान का भेण्टीलेटर तोड़ कर दुकान में घुसा था और मोबाइल हैंडसेट व इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पुर्जों की चोरी कर हजारों रुपये का चुरा फिर भेण्टीलेलर के ही सहारे बाहर निकल गया था।दुकानदार सुबह दुकान का शटर खोला तो अंदर के बिखरे सामान को देख कर चोरी समझा.मालूम हो की स्टेशन रोड में ही एक पखवारा पूर्व एक अन्य मोबाइल दुकान में ही चोरी हुयीं थी।जबकि मेन रोड में पिछ्ले दिनों एक इलेक्ट्रिक दुकान से मोटर की चोरी की घटना प्रकाश में आया था.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन दिया हैं.पुलिस मामलें की जांच में कर रही हैं.




Recent Comments