समस्तीपुर:मार पीट को लेकर कराया गया प्राथमिकी दर्ज
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
खानपुर

खानपुर थाना क्षेत्र के रेबरा सिंगयाही निवासी राजेंद्र राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गाव के दुखी राय,लालटून राय,टुनटुन राय,राजेश राय,के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराया है।
उनहोंने आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व बच्चे बच्चे को झगड़ा को लेकर थाना में केस हुआ था।उसी मामले को लेकर वो सभी लोग एक कर लाठी डंटा,व् लोहे की रॉड से लैस होकर सोमवार की शाम में मेरे घर पर आकर गाली गलौज करने लगा।में उस समय अपने दरवाजे पर भैस दुह रहे थे।की गाली देने से मना किया उसी आक्रोश में वो सभी लोग मिलकर मुझे मारपीट करने लगा।हल्ला करने पर बचाने आयी परिवार के लोग केलशिया देवी,वीणा देवी,राजकुमार राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया।तथा वीणा देवी के गले से सोने की मंगल सूत्र छीन लिया।हल्ला सुनकर अगल बगल के लोगो को जुटते देखकर वो सभी लोग भाग गये।
जख्मी हालत में स्थानीय लोगो ने सभी जख्मी हालत में उठाकर पीएचसी खानपुर में भर्ती कराया जहाँ मेरा इलाज चल रहा है।तथा वो लोग मारपीट कर जाते समय धमकी दिया की अगर केस करोगे तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।में डर के से थाना में आवेदन देकर उन सभी लोगो के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराये।पूछने पर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि बच्चे बच्चे की झगड़ा को लेकर थाना में केस फोदारी हुआ था उसी रंजिश को लेकर यह मारपीट की घटना हुई है।जख्मी के द्वारा दिये गए आवेदन पर चार लोगो के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज दिया गया है।तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।




Recent Comments