
पटना।छपरा। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पिछले दिनों में बदमाशों ने एक एटीएम को काटकर 39 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। जिसका मंगलवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एटीएम चोरी की धनराशि नौ लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये मय सामग्री के बरामद किया हैं। घटना में शामिल अभी नौ लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिडिया में आईं ख़बर के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड सुधीर मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा व उसकी पत्नी रेखा मिश्रा है। पुलिस ने बताया कि रेखा मिश्रा वर्तमान में बिहार के सारण जिले में मोहब्बत परसा की मुखिया हैं। एटीएम लूट में माहिर होने के कारण इसका नाम एटीएम बाबा रखा गया है। कई एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देकर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। बताया गया कि सुधीर मिश्रा बिहार पुलिस में सिपाही भी रह चुका है।
लखनऊ पुलिस के कारण सामने आया नाम
दरअसल, एटीएम बाबा और उसकी मुखिया पत्नी सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य यूपी में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इसी माह की तीन तारीख को उनके गैंग ने खुर्दही बाजार सुल्तानपुर रोड लखनऊ स्थित एसबीआई एटीएम को क्षतिग्रस्त करके एटीएम में रखे रुपयों की चोरी कर ली गई थी। जिसके संबंध में वादी मुकदमा मो. सलमान अधिवक्ता उच्च न्यायालय लिगल एडवाइजर हिंतची पेमेंट सर्विसेज प्रा. लि. द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 5 अप्रैल को सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज किया गया।
चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
घटना को गंभीरता पूर्वक से लेते हुए पांच टीमों का तत्काल गठन किया गया। जिनके अथक प्रयास से मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी व सेन्ट्रल एवं दक्षिणी सर्विलांस टीम के द्वारा एसबीआई एटीएम काटकर रुपये चुराने वाले की घटना का खुलासा करते हुए वारदात में संलिप्त अभियुक्त नीरज मिश्रा पुत्र स्व. सुरेश मिश्रा निवासी मोहब्बत परसा थाना रिविलगंज छपरा बिहार उम्र 35, राज तिवारी पुत्र मनोज तिवारी निवासी राघवपुर थाना रिविलगंज छपरा बिहार उम्र 28, पंकज कुमार पाण्डेय उर्फ लीटर पुत्र स्व. सुभाष पाण्डेय निवासी बसडीला थाना कोपा छपरा बिहार उम्र 35, कुमार भास्कर ओझा पुत्र कृष्णानंद ओझा निवासी कराह थाना बनियापुर छपरा बिहार उम्र 35 को जान्हवी चौराहे के पास घटना में प्रयुक्त वाहन बेलोनो नीला रंग के साथ रात्रि तीन बजे हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर लुटेरों के निशानदेही पर फ्लैट नंबर 908 ब्लाक डी सरयू इंक्लेव से चोरी गए नौ लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये व घटना में प्रयुक्त पल्सर, औजार सामाग्री बरामद करते हुए कूच रचित दोषपूर्ण नंबर प्लेट इत्यादि बरामद की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।




Recent Comments