कार्यक्रम का फीता काट कर उद्घाटन करते सीवान के एसपी व अन्य गण्यमान्य

महाराजगंज : प्रखंड के पोखरा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में रुट केयर फाउंडेशन के तत्वाधान में परितोषण वितरण समारोह किया गया. जिसका उद्घाटन सीवान के एसपी नवीनचंद्र झा फाउंडेशन के सचिव मंजेश पांडेय श सचिव सोनिया पांडेय व अन्य गण्यमान्य लोगों ने फीता काट कर किया . एसपी ने स्कॉलरशिप टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पारितोषित दिया. एसपी ने कहां कि ऐसे आयोजन के लिए आरसीएफ बधाई का पात्र है. यह प्रतियोगी परीक्षा भविष्य बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी. इस कार्यक्रम से शिक्षा के प्रति बच्चों की हौसला अफजाई होगी . मेधावी बच्चें हीं आगे चलकर देश में अपने क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में शामिल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. आरसीएफ के अध्यक्ष डॉ. मंजेश पांडेय ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में दो हजार बच्चे जमकर हसले अफजाई की . कहा लिखित परीक्षा के यादगार पर बच्चों का चयन किया गया. ऑर्थोपेडिक डॉ. रामेश्वर कुमार, एम्स की डॉ. सोनिया पांडेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश पांडेय, सुजीत पांडेय, पूर्व मुखिया नागेंद्र भारती, मिसन मोदी टीम के प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सरपंच रसजकुमार सिंह दिलीप कुमार सिंह,प्रफ्फुल पांडेय, कादिर अहमद बे संबोधित किया. मौके पर हजारों की संख्या में स्कूल के बच्चेव अभिभावक मौजूद थे .