अंचल कर्मचारी पर गायब रहने का आरोप

✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : गंगपुर सिसवन निवासी अजीत कुमार सिंह ने सीओ इंद्रवंश राय को आवेदन देकर कर्मचारियों को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश देने का आग्रह किया है। आवेदन में अजीत ने कहा है कि अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी गायब रहते हैं, जिससे जाति, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले छात्रों के आवेदन पत्र पर उनके अनुशंसा नहीं हो पाता है। कार्यालय के स्टाफ कहते हैं कि कर्मचारी नवादा में हैं, लेकिन वे लोग वहां भी नहीं रहते। मोबाइल बंद रखते हैं। इस संबंध में सीओ ने कहा कि कर्मचारी का काम क्षेत्र का है। वे सब रसीद काटने, प्रतिवेदन देने के लिए काम में लगे रहते हैं। प्रत्येक दिन एक कर्मचारी को जाति एवं आय पर अनुशंसा करने के लिए अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।