नेपाल के एक फैक्ट्री में शिल्हौड़ी के युवक का मौत, शव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम

मढ़ौरा ।
नेपाल के एक फैक्ट्री में काम कर रहे मढ़ौरा शिल्हौड़ी के एक 30 वर्षीय युवक की मौत दुर्घटना में हो गयी । दो दिन बाद युवक का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक शिल्हौड़ी पश्चिम टोला निवासी दिवंगत सकलदीप राय का पुत्र अमर राय बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार युवक नेपाल के बारा जिला स्थित जीतपुर सिमड़ा के जगदम्बा स्टील कम्पनी में काम करता था । घटना के दिन वह फैक्ट्री में ही काम कर रहा था तभी उपर से कोई भारी लोहा का टुकड़ा उसपर गिर गया । बुरी तरह से जख्मी अमर को कर्मियों ने आनन फानन में अस्पताल पहचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।

एक सप्ताह पहले ही गांव से गया था अमरअमर संक्रांत में कम्पनी से छुट्टी लेकर गांव आया था । एक सप्ताह पहले ही वह गांव से काम करने वापस नेपाल गया था । अचानक उसके दुर्घटना की सुचना आने पर पहले परिजनों को विश्वास ही नही हुआ। बाद उसका शव गांव पहुचनें पर परिजनों में कोहराम मच गया । अमर का दो साल पहले ही शादी हुई थी और उसे एक आठ महिनें की बेटी थी । अमर की मौत की खबर से उसकी पत्नी बेसुध थी , शव गांव पहुंचने पर उसके कारुण रुदन से पुरे गांव का माहौल गमगीन हो गया । पिता के नही होने पर अमर ही परिवार का सहारा था, उसका शव दरवाजे पर देख बुढ़ी मां भी बेहाल हो रही थी जिसे संभालना ग्रामिण महिलाओं के लिये मुश्किल पड़ रहा था ।मिलनसार अमर के लिये गांव हो गया दुखीग्रामिण धनंजय कुमार ने बताया कि अमर काफी मिलनसार स्वभाव का था । ग्रामिण आयोजन या किसी की शादी विवाह में वढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था । पिछले दस साल से वह नेपाल रहकर काम करता था लेकिन मुख्य अवसरों पर वह गांव आकर कार्यक्रमों में शामिल होता रहता था । अमर की मृत्यु से पुरा गांव स्तब्ध हो गया है। दुर्घटना में उसकी मृत्यु से परिजनों के साथ पूरा गांव शोक में है ।