बजरंग दल के नेतृत्व में निकाली गयीं रामनवमी की शोभायात्रा

मांझी (सारण) : रामनवमी शोभायात्रा मांझी प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में निकाली गई । शुक्रवार को माँझी के रामघाट से यात्रा प्रारम्भ हो मांझी मांझी चट्टी ,बलियामोड़, थाना बाजार ,फतेहपुर, नरपलिया, सोनबरसा,पकड़ी बाजार, उत्तर टोला, गढ़ बाजार, चौबाह् स्थान, होते हुए मांझी ब्लॉक के पास थाना के समीप सम्पन हुआ ।शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए शान्ति पूर्वक सम्पन हुआ। जिसमें मुख्य कार्यकर्ता मौजूद थे मनीष पाण्डेय हिन्दू हेल्पलाइन संयोजक आदित्य बजरंगी जिला मंत्री अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ,सुजीत गिरी,सत्येंद्र पंडित, आलोक बजरंगी, आकाश बजरंगी, विष्वकर्मा शर्मा, अमित पहलवान के साथ भाड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद थे।