•भगवामय हुआ मोतिहारी का एमएस कॉलेज, सभी पदों पर एबीवीपी का कब्जा

img_7054-1

[मोतिहारी (पू.च.) से अतुलकश्यप की रिपोर्ट]

मोतिहारी (पू.च) छात्र संघ चुनाव को लेकर मुंशी सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को मतों की मिनती का काम शांतिपूर्ण वातावरण में पूरा कर लिया गया। परिणामों की घोषणा प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने पर्यवेक्षक प्रकाश माइकल एवं अखिलेश डोगरा की उपस्थिति में की। सभी पदों पर एबीवीपी समर्थित उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

मुकेश कुमार अध्यक्ष, कुमारी सौम्या शरण उपाध्यक्ष, आशीष रंजन महासचिव, मुन्ना कुमार रंजन संयुक्त सचिव तथा अविनाश कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मतों की गिनती का काम सुबह नौ बजे शुरू किया।

हालांकि परिणाम की घोषणा लंबे इंतजार के बाद शाम करीब 4:30 बजे की गई। विभिन्न पदों के लिए कुल 56 प्रत्याशियों से संबंधित मतों की गिनती की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मौके पर दंडाधिकारी के रूप में डीपीओ स्थापना श्रीराम कुमार उपस्थित थे। जबकि नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तैद थे। चुनाव परिणाम एक नजर में