बेतिया – लौरिया:– प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण जमीन को खाली कराया गया

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं. चम्पारण बेतिया बिहार :–
लौरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवनिया गांव में रास्ते के जमीन को अतिक्रमण को प्रशासन के आदेश से मुक्त कराया गया दंडाधिकारी निरज कुमार व अंचल निरीक्षक ललन क्षा ने बताया की लौरिया अंचल अतिक्रमण वाद संख्या 01/2015 देवकुमार सिंह वगैरह ने सिसवनिया गांव में आम रास्ते के जमीन जिस पर अतिक्रमण का मामला था जिसे प्रशासन के सहयोग से मुक्त कराया गया ।

अतिक्रमण हटाने हेतु भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल उपस्थित थे वहीं करिब दो घंटे में अतिक्रमण को खाली कराया गया मौके पर पुलिस पदाधिकारी शफि अहमद खान रामजी सिंह दिलिप तिवारी रबिंद्र सिंह सहित करिब तीन दर्जन से अधिक पुलिस बल उपस्थित थे हालांकि अतिक्रमण हटाते समय किसी प्रकार की घटना से निपटने हेतु प्रशासन मुस्तैद रही वहीं अतिक्रमण मामले में प्रशासन के सख्त रवैया से अतिक्रमण कारियो में भय व दहशत कायम है।




Recent Comments