वाहन के धक्के से पति-पत्नी घायल

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण)

प्रखंड के तरैया पचौड़र सड़क में फुटानी बाज़ार के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पति-पत्नी घायल हो गये।घायलों में परौना गांव निवासी मुकेश राम और उनकी पत्नी अनिता देवी है जो गम्भीर रूप से घायल हो गये।पति-पत्नी अपने घर से किसी काम से ससुराल जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घायल हो गये।जिनको पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से तरैया रेफरल अस्पताल पहुचाया गया।जहाँ चिकित्सको ने घायलों को गंभीरावस्था में रेफर कर दिया गया।