✍️परमार मीडिया नेटवर्क

सीवान : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी , सीवान द्वारा बुधवार को शहर में कार्यरत ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच मास्क और फेस शील्ड का वितरण किया गया।

गौरतलब हो कि बुधवार को सीवान शहर के ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद शाहजहां खान की उपस्थिति में रेड क्रॉस सोसाइटी, सीवान के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह तथा प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू के नेतृत्व में शहर के ट्राफिक व्यवस्था को संभालने वाले पुलिस के जवानों के बीच मास्क और फेस शील्ड का वितरण किया गया।

इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान सर्दी,गर्मी ओर बरसात में लगातार अपनी निःस्वार्थ सेवा देते है।इसके अलावा प्रदूषण की मार अलग से झेलते है। आज रेड क्रॉस सोसाइटी इन्हें यह कोविड सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवा कर अपने राष्ट्रीय दायित्व को पूरा करने का प्रयास कर रहा है ।

सचिव श्री सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान जब हम अपने घरों में आराम कर रहे थे पुलिस सड़कों पर हमारी सुरक्षा हेतु अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रही थी।इस दौरान कई पुलिस कर्मी संक्रमित भी हुए। पुलिस के ये जवान सही मायने में कोरोना वारियर्स हैं । आज हम इन कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर के अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहें है ।

इस मौके पर सीवान ट्राफिक पुलिस के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा किए गए इस पहल के लिए ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद खान ने रेड क्रॉस को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य राजीव रंजन राजू,समाजसेवी विनोद कुमार,पत्रकार मनोज कुमार सिंह,राजेश कुमार राजू समेत रेड क्रॉस कर्मी बीरेंद्र पाण्डेय उपस्थित थें।