शिक्षक के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित किया शोकसभा


तरैया(सारण)15.05.2018:
प्रखंड के मध्य विद्यालय रसीदपुर हिंदी से सेवानिवृत्त शिक्षक अमनौर थाना के पहाड़पुर निवासी तहशील शर्मा का असामयिक निधन रविवार को हो गया।जिसको लेकर कन्या मध्य विद्यालय तरैया में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षक की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बीआरपी बबन सहनी ने कहा कि 1980 से सेवा निवृति तिथि 30 अप्रैल 2015 तक वे तरैया प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर विचला टोला, मध्य विद्यालय फरीदपूरा बाजार टोला एवं मध्य विद्यालय रसीदपुर हिंदी में एक प्रखर शिक्षक के रूप में रहे है।उक्त अवधि में उनका शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सरहनीय योगदान रहा है।उक्त मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार,एचएम धीरेंद्र कुमार ,बीआरपी मो.अनीस , नवल किशोर यादव अरुण कुमार चौबे,चितरंजन सिंह,विक्रमा पंडित,संदीप कुमार सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद थे।