शिक्षकों ने प्रखण्ड कार्यालय पर मुँह पर काला पट्टी बाँधकर दिया धरना,शिक्षकों के साथ विधायक भी बैठे धरने पर

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया

समान कार्य समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने मुँह पर काला पट्टी बाँध कर शनिवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया।तथा अपनी मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौपा।नियोजित शिक्षकों के मांगों के समर्थन में स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय भी उनके साथ धरने पर बैठ गये।समान कार्य समान वेतन के मांग सहित नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह वेतनमान, सेवाशर्त, पुरानी पेंशन योजना सहित सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।धरने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद,कार्यालय सचिव बबन सहनी, नवल किशोर यादव,अभिषेक कुमार सिंह,शत्रुध्न महतो,ओमप्रकाश गुप्ता,चितरंजन सिंह,प्रेमशंकर सिंह,राकेश कुमार यादव, विजय कुमार पासवान,शत्रुघ्न महतो,चितरंजन सिंह, विनय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।