डीलरों को दिया गया ई-पीओएस मशीन का परिक्षण,अब उपभोक्ताओं को मशीन पर अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा राशन-किराशन

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया ;

तरैया प्रखण्ड कार्यालय स्थित किसान भवन सभागार कक्ष में शनिवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को ई पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया गया।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने बताया कि
राशन की दुकानों से अब राशन-किराशन ई-पीओएस मशीन के द्वारा ही मिलेगा। इस मशीन से कार्ड धारक के अंगूठे का मिलान करके ही उन्हें खाद्यान्न दिया जाएगा।इसके लिए कार्ड धारकों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अपने राशन डीलर के यहां उपलब्ध कराना होगा, नहीं तो उन्हें राशन नहीं मिलेगा।राशन-किराशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग ने ई-पीओएस प्रणाली को लागू किया है।जो इंटरनेट से जुड़ी होगी।जिनके माध्यम से आधार कार्ड से मशीन के माध्यम से अंगूठे का मिलान कर खाद्यान्न का वितरण कार्डधारियों में किया जाएगा।
मास्टर ट्रेनर राजन सिंह एवं सहायक ट्रेनर नितेश सिंह ने डीलरों को ई पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया।जिसमें ई पीओएस मशीन का संचालन एवं उसके डिवाइस के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।मशीन पर अंगूठा लगाते ही मशीन उपभोक्ताओं के चेहरे का मिलान करेगा।अब किसी उपभोक्ता का राशन कोई दूसरा उपभोक्ता नहीं उठा सकता है।जल्द ही यह मशीन अब डीलरों को उपलब्ध कराई जाएगी।जनवितरण प्रणाली के दुकान से राशन सामग्री का उठाव परिवार का मुखिया या अन्य सदस्य भी कर सकता है।लेकिन उस सदस्य का नाम राशन कार्ड में अंकित होना चाहिए।और उसका आधार नम्बर भी मशीन से लिंक होना चाहिए।प्रशिक्षण में डीलर रणधीर सिंह,बीरेंद्र राम, रविन्द्र राय,रविन्द्र माँझी, धर्मेंद्र राय, मिस्टर अली,मुरारी प्रसाद,रामचन्द्र तिवारी,हरेन्द्र राय सहित अन्य मौजूद थे।