”शहीदों हम शर्मिंदा है ,तेरे कातिल अभी जिंदा है” का नारा गूंजा कैंडल मार्च में

मढौरा (सारण)।जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत में हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर लोगो ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही हमले पर आक्रोश जताया है।

साथ ही पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाये।जवानी नही बचपन चाहिए एक के बदले छप्पन चाहिये। शहीदों हम शर्मिंदा है तेरे हमलावर अब तक जिंदा है के भी नारे लगे। कैंडिल मार्च सैकड़ो की संख्या में एस एच – 90 मार्ग पर गौरा बाजार होते हुए गौरा ओपी के रास्ते विधा भारती स्कूल पहुँची ।जहाँ उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष बिरजू सिह ने कहा कि सरकार को आगाज करनी चाहिये। अंजाम जो भी देखा जायेगा।हम सभी अपने घरों में भूखे रह लेंगे।लेकिन कोई हमारे जवानों को आंख दिखाये ये हमे मंजूर नही।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस दौरान बिजेंद्र कुमार, आनंद कुमार, जयराम दिव्यदर्शी, रोहित कुमार, रंजन मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सुनील कुमार, दिलीप शर्मा, कन्हैया कुमार, सूरज कुमार, गोविंद मांझी, मुकेश यादव , सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।