राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया।। थाना क्षेत्र के गुदरा गांव में एक अपंग व्यक्ति को तेज हथियार से मारपीट का गंभीर रूप से घायल कर सोने का चैन एवं नकदी रुपए छीनने का मामला प्रकाश में आया है ।इस बाबत पीड़ित नरेश कुमार यादव ने मझौलिया थाना में आवेदन दिया है ।आवेदन में उसने बताया है कि वह अपना किराना दुकान चलाकर जैसे ही दोपहर में करीब 12 बजे के करीब निकला कि उसी समय मेरे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक के चपेट में आने से गिर पड़ा। उस बाइक पर उसीके गांव के शिव नाथ ठाकुर, एवं उसके पुत्र विनय ठाकुर बैठे थे जैसे ही मैं संभल कर उठना चाहा दोनों मुझे अपंग कहकर मारपीट करने लगे।मारपीट करते हुये शिवनाथ ठाकुर अपने जेब से धराधार चाकू निकालकर मेरे सिर पर हमला कर डाला जिससे मैं लहूलुहान हो गया।तभी उसके पुत्र विनय ठाकुर ने मेरे गले का सोने का चैन एवं पॉकेट में रखा दो हजार नगद निकाल लिया एवं बोला कि किसी से कहोगे तो जान से मार दूंगा।इसके बाद मैं जोर जोर से चिलाने लगा तो ग्रामीण एकत्रित हुए एवं मुझे लेकर मझौलिया पीएचसी इलाज के लिए लेकर आये इलाज उपरांत मेरी जान बची ।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया की आवेदन मिल चुका है जाँच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को जेल भेजा जायेगा।




Recent Comments