दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन ।। पुलिस ने एस ड्राईव के दौरान थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवो से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया । दारोगा प्रभात समीर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सोमवार की शाम वारंटी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाया । जिसमे बैरा परसौनी गांव के हिरा मुखिया और धनेश चौधरी तथा दुबौलिया गांव के विदया साह को हिरासत मे लेकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया ।