दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-शहर के आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है.। उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य दुर्गा पाठक ने बताया ,कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था.। जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ अपनी परीक्षा पास की। इससे विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है ।.पास होने वालों में नंदिनी विशाल राज, पलक कुमारी ,आकाश कुमार ,बादल कुमार, आर्यन राज ,मानसी कुमारी इत्यादि को 70% अंक प्राप्त हुए जबकि अन्य छात्र छात्राएं भी सरसों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय की इस उपलब्धि पर अभिभावकों की तरफ से बधाई का ताता लगा हुआ है।.निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया इसमें सभी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षकों का मेहनत भी रंग लाया है।. जिससे आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अधिक अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है.। वहीं अभिभावकों में अमरनाथ गुप्ता वाल्मीकि कुमार गुप्ता इत्यादि ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अत्यधिक मेहनत से पढ़ाने एवं छात्रों को प्राचार्य श्री पाठक द्वारा उत्साहित करते रहने का परिणाम है. इस अवसर पर प्राचार्य ने शिक्षक इंजीनियर विमल कुमार मयूरेश कुमार द्विवेदी, अभयानंद कुमार, विनय कुमार, कुंदन वर्मा इत्यादि को पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे.।