मकान का ताला काट 23 हजार नगद समेत लाखो की चोरी
◆घर के सभी सदस्य गये थे औरंगाबाद
◆ अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

फ़ोटो- जांच करती पुलिस
परवेज अख्तर/सीवान.नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर किरानी हाता में रविवार की रात चोराें ने सूना मकान की ताला काट कर नकदी व जेवरात पार कर दिये. घटना के दौरान गृहस्वामी समेत पूरे परिजन में अपने गाँव औरंगाबाद गये थे. तभी रात्रि मेअज्ञात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.घटना के संबंध में मकान मालिक अवधेश कुमार प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि मैं ड्रोन कन्हौली स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हूँ. मेरे घर के सभी परीजनो अपने गाँव औरंगाबाद गये हुए थे.शनिवार की संध्या लगभग घर के मेन गेट पर ताला लगा कर मैं भी सभी लोगो को लाने के लिये औरंगाबाद चला गया. तभी रात के समय चोराें ने मौका पाकर मकान के गेट का ताला काट घर के अंदर दाखिल हुए है.

सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे जब मैं सभी परिजनों के साथ औरंगाबाद से वापस लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है.अंदर प्रवेश कर देखा तो घर का सारा कमरे का समान बिखरा पड़ा है.और अलमीरा का सारा ज्वेलरी गायब है .उन्होंने बताया की चोरो ने एक सोने की सिक्का, दो चांदी के सिक्का,दो सोने की लॉकेट, कान का झुमका सहित अन्य गहने भी शामिल थे.वही चोरो ने घर मे रखे 13 हजार नगद की भी चोरी कर ली है. मकान मालिक अरुण कुमार ने बताया कि नगद सहित सभी चोरी हुई समनो कि कीमत लगभग एक लाख रुपये होगी. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जांच में जुट गयी.




Recent Comments