रेलवे द्वारा त्योहारों के लेकर 18 अक्टूबर से यात्री जनता की सुविधा के लिये विशेष गाड़ियाँ चलाई जायेंगी,पूरी सूची यहां देखे-

गोरखपुर (09 अक्टूबर, 2019) : रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं अन्य त्यौहारों में होने वाली यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा के लिये निम्न विशेष गाड़ियाँ चलाई जायेंगी।

04406 नई दिल्ली-दरभंगा वातानुकूलित विषेष गाड़ी 18 अक्टूबर, 2019 को नई दिल्ली से 19.25 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.38 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.03 बजे, लखनऊ से 04.15 बजे, गोण्डा से 06.28 बजे, बस्ती से 07.50 बजे, गोरखपुर से 09.40 बजे, देवरिया सदर से 10.38 बजे, सीवान से 11.40 बजे, छपरा से 13.35 बजे, हाजीपुर से 14.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.05 बजे तथा समस्तीपुर से 17.30 बजे छूटकर दरभंगा 19.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04405 दरभंगा-नई दिल्ली वातानुकूलित विषेष गाड़ी 19 अक्टूबर, 2019 को दरभंगा से 20.55 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 22.30 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.25 बजे, छपरा से 02.20 बजे, सीवान से 03.15 बजे, देवरिया सदर से 04.08 बजे, गोरखपुर से 05.20 बजे, बस्ती से 06.28 बजे, गोण्डा से 08.35 बजे, लखनऊ से 12.35 बजे, बरेली से 16.52 बजे तथा मुरादाबाद से 18.45 बजे छूटकर नई दिल्ली 22.10 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेगे।

04052 आनन्द विहार टर्मिनस-कटिहार विषेष गाड़ी 23, 26, 29 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर, 2019 को आनन्द विहार टर्मिनस से 11.45 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.35 बजे, हापुड़ से 13.20 बजे, मुरादाबाद से 15.35 बजे, बरेली से 17.02 बजे, सीतापुर कैंट से 20.40 बजे, गोण्डा से 23.05 बजे, मनकापुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.30 बजे, गोरखपुर से 02.00 बजे, सीवान से 04.00 बजे, छपरा से 04.55 बजे, हाजीपुर से 06.20 बजे, बरौनी से 08.45 बजे, खगड़िया से 10.02 बजे तथा नवगछिया से 11.17 बजे छूटकर कटिहार 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04051 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस विषेष गाड़ी 24, 27, 30 अक्टूबर एवं 02 नवम्बर, 2019 को कटिहार से 20.00 बजे प्रस्थान कर नवगछिया से 21.47 बजे, खगड़िया से 22.52 बजे, बरौनी से 23.50 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 01.45 बजे, छपरा से 03.40 बजे, सीवान से 05.30 बजे, गोरखपुर से 07.35 बजे, बस्ती से 08.10 बजे, मनकापुर से 09.04 बजे, गोण्डा से 09.50 बजे, सीतापुर कैंट से 12.35 बजे, बरेली से 16.00 बजे, मुरादाबाद से 17.50 बजे, हापुड़ से 20.10 बजे तथा गाजियाबाद से 21.55 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 23.00 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान से 11 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेगे।

न्यूज इनपुट- (पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी