नवादा : गैस रिसाव से घर में लगी आग

नवादा – गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर में गैस लीक होने से घर में भीषण आग लग गई जिससे कारण बग़ल के एक घर भी इस आग की चपेट में आ गयी। वहीं आसपास रहें ग्रामीणों ने सिलेंडर को उठाकर किसी तरह से खेत में भेक़ा।

बताया जाता है कि बिशनपुर निवासी देवनंदन राजवंशी की पत्नी सरिता देवी ने जब चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा को जलाया तो अचानक आग लग गया जिससे महिला झुलस गई और चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली। आनन-फानन में आसपास के लोग महिला को बचा लिया लेकिन आग लगने से पूरे घर जलकर राख हो गया।

जबकि आग लगते ही दमकल को फोन किया गया लेकिन ससमय दमकल नहीं पहुंच सका। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना के एएसआई दिलीप ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

पीड़ित महिला सरिता देवी ने बताई की घर में आग लगने से घर में रखा कपड़ा चावल दाल गेहूं के अलावे ₹5000 नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।