शराब कारोबारी सहित 4 गिरफ्तार, शराब जब्त

मशरक (सारण) : थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी सहित चार लोगों को पकड़ा। शराब की बिक्री किए जाने की सुचना मिलते ही पुअनि बबन तिवारी के नेतृत्व पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देख भाग रहे सभी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।

पुलिस ने कारोबारी अनवर अली की गुमटी से ढाई लीटर स्प्रीट बरामद किया।जबकि शराब के नशे में पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी मठिया गांव निवासी शत्रुध्न प्रसाद, विकास कुमार और गोपालगंज जिला के बैकुण्ठपुर थानांतर्गत फैजुलाहपुर गांव के राजकिशोर सिंह पकड़े गए। पुलिस ने शराब बेचने और पीने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेजा।