राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर लौटी सिवान की बेटियों का मैरवा में हुआ भव्य स्वागत
मैरवा(सिवान) : स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम में चयनित सिवान की 8 बेटियों का हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में सिवान आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर शशि भूषण सिन्हा,सचिव डॉक्टर शरत चौधरी, डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा अंग वस्त्र बुके एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों के साथ-साथ बिहार टीम के साथ गए एकलव्य के प्रशिक्षक जनाब शाहिद नावेद हसन का भी भव्य स्वागत किया गया। बताते चले कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला व संस्कृति विभाग द्वारा घोषित बिहार की 16 सदस्य टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पांच बेटियां रूबी कुमारी, सोनाली कुमारी, निकेता कुमारी, अंशु कुमारी एवं निशा कुमारी शामिल थी ।जबकि एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मैरवा धाम की तीन खिलाड़ी अंजलि कुमारी,नीतू कुमारी, एवं प्रिया कुमारी शामिल थी ।यह 8 बेटियां सिवान की निवासी हैं इस अवसर पर संजय पाठक ने आई एम ए के इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों के तरफ से धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सिवान आई एम ए के पदाधिकारियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के आवासीय केंद्र में रहने वाली 27 खिलाड़ियों को गर्म जैकेट उपलब्ध कराया गया जिसे पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। आगंतुक अतिथियों को सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने अंग वस्त्र प्रदान कर फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बिहार के लिए पदक प्राप्त कर लौटी सभी खिलाड़ियों का मुँह मीठा कराया गया ।इन पदक विजेता खिलाडियों को जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्ट देव तिवारी,वरीय चिकित्सक डॉ रामाजी चौधरी,रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,संरक्षक डॉ कौशल किशोर,डॉ वशिमुल हक,तनवीर अहमद,शारीक अहमद,मुनिब अंसारी,फुलेना यादव,अमितेश कुमार,विकास दिक्षित,अखिलेश दिक्षित,भृगुनाथ चौहान,पूनम देवी,हेमंत कुमार पाठक,गंगा सिंह,राघव सिंह,मुन्ना पांडेय,रंजीत कुमार,दिनेश कुमार,अविनाश पांडेय रमेश कुमार सिंह,सुनील कुमार दुबे,काशीनाथ मिश्रा,क्रीड़ा भारती सीवान के अध्यक्ष डॉ रत्नेश सिंह,महासचिव रोहित कुमार सिंह,उतरबिहार के प्रांतीय सचिव नवीन सिंह परमार सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दी है ।




Recent Comments