सीवान जिला में किसान चौपाल का आयोजन
👉 प्रखण्ड के 15 पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन संपन्न
👉 सियाड़ी, सरसर, कर्णपूरा व नथुछाप में किसान चौपाल का आयोजन मंगलवार को
👉 कृषकों को दी गई नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी
👉 प्रतिस्पर्धा से उत्पादकता में होगी गुणवत्तापूर्ण वृद्धि
👉 वर्तमान संदर्भ में किसान ही पृथ्वी पर आधुनिक विष्णु:- *डॉ आरपी प्रसाद* (कृषि वैज्ञानिक )
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

सीवान सदर  :
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, सीवान के सौजन्य से प्रखण्ड के विभिन्न 19 पंचायतों में ग्राम जागरुकता अभियान सह किसान चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रायोजित किसान हितैषी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं। शनिवार को प्रखण्ड के टरवा, पिठौरी व मकरियार पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार के उद्देश्यों को सफलीभूत करने का मंत्र दिया गया। वहीं विगत शुक्रवार को रामापाली, धनौती, चंदौर व भंटापोखर पंचायतों में कृषि संबंधित समस्याओं को तुरंत सुलझाया गया। भंटापोखर पंचायत के अंतर्गत मवि मझवलिया के तत्वाधान में किसानों को बीज एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। किसानों को उनके अधिकारों, उत्पन्न समस्याओं व उनके निदान पर बिंदुवार चर्चा की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ आरपी प्रसाद ने कहा कि वर्तमान संदर्भ में किसान ही धरती के आधुनिक विष्णु हैं। उन्होंने कृषकों को नवीन कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि समन्वयक राहुल कुमार व प्रेम सागर सिंह के द्वारा उत्पाद में गुणवत्ता के लिए नूतन तकनीक विकसित करने पर बल विशेष दिया गया। कृषि सलाहकार अरुण कुमार व धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि किसानों की प्रतिस्पर्धा से उत्पादकता में वृद्धि होगी।

गौरतलब है कि किसान चौपाल का कार्यक्रम प्रखण्ड में 26 दिसंबर तक आयोजित होगी। फिलहाल सियाड़ी, सरसर, कर्णपुरा व नथूछाप आदि पंचायत में चौपाल का आयोजन किया जाना बाकी हैं।
मौके पर कृषि समन्वयक स्वरूप आनंद, बेचन भगत, शिक्षक मो० यूनुस, सुनील शंकर यादव, हिटलर प्रसाद श्रीवास्तव, रम्भा देवी, राजू बैठा, फुलेश्वर यादव, नागेंद्र यादव, सोनू यादव, वकील यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव व जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।