
शनिवार को इंटर की परीक्षा देकर लौटे छात्र की रविवार की रात हत्या, स्क्याड डॉग की टीम ने भी नहीं ढूंढ़ पाया हत्यारों का सुराग
मांझी (सारण)। रविवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के फतेह पुर सरैया के समीप अपराध कर्मियों ने एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी पूर्वक गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। सुबह खेत में शौच करने गये ग्रामीणों की खून से लथपथ पड़े शव पर नजर पड़ी और वह यह जानकर सन्न रह गया कि मृतक पड़ोस के गांव मेंहदी गंज निवासी स्व बुटन चौधरी का पुत्र धुरेंद्र चौधरी है। उसने तत्काल परिजनों को तथा परिजनों ने तुरन्त घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी।घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश्वर प्रसाद सिंह ने पोस्टमार्टम हेतु शव उठाने का प्रयास किया हालांकि परिजनों ने पुलिस को ऐसा करने से रोक दिया और वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में घटना स्थल पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तथा बीपी आलोक के नेतृत्व में पहुंची। एकमा दाउदपुर तथा रिविलगंज थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु राजी करा लिया।घटना स्थल पर खोजी कुत्ता भी बुलाया गया परन्तु हत्यारों का कोई निशान मौजूद नही रहने के कारण वह बैरंग वापस लौट गया। शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने सन्देह के आधार पर पास के लगभग आधादर्जन घरों में जबर्दस्त सर्च अभियान चलाया तथा इस क्रम में पूछताछ के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया।
छः भाइयों तथा छः बहनों में चौथे नम्बर पर था मृतक धुरेंद्र। वह शनिवार की शाम सम्पन्न इंटर की परीक्षा देकर खलपुरा से घर लौटा था। परिवार की तंगहाली से परेशान धुरेंद्र गांव के ही एक टेंट संचालक के यहां मजदूरी करता था। उसके मित्रों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार व समाजसेवी प्रवृति का युवक था।
मृतक की जेब से पुलिस ने एक पत्र बरामद किया है जिसमें चार लोगों से जान का खतरा होने की उसने आशंका जताई थी। फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने घटना स्थल से खून से सनी मिटटी का नमूना भी लिया।लगभग पच्चास फुट की दूरी तक बिखरे खून के धब्बे देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि मृतक हत्या के पूर्व हत्यारों से जमकर मुकाबला भी किया होगा। तथा हत्यारों की संख्या एक से अधिक रही होगी। घटना स्थल पर उमड़ी भीड़ में शामिल अधिकांश लोग हत्या का कारण प्रेम प्रसंग होने की आशंका जता रहे थे।जिला प्रशासन द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की नगद राशि का भुगतान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घर जाकर मृतक की माता शांति कुंअर को सौंपा। मौके पर मुखिया राजेंद्र राम कृष्णा सिंह पहलवान राहुल गुप्ता पंकज सिंह दिलीप चौधरी सत्य प्रकाश पप्पन तथा सुशील कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments