शकुन्तला देवी नाईट क्रिकेट टुर्नामेंट : महुआनी क्रिकेट क्लब ने फुलवरिया क्रिकेट क्लब को 80 रन से हराया
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के मदनपुर गाँव मे आयोजित शकुन्तला देवी क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल मुकाबले मे महुआनी क्रिकेट क्लब ने फुलवरिया क्रिकेट क्लब को 80 रन से पराजित कर दिया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महुआनी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 8 ओवर मे 180 रन बनाए वही फुलवरिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 8 ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 100 रन ही बना सकी ।
इस प्रकार महुआनी क्रिकेट क्लब ने फुलवरिया क्रिकेट क्लब को 80 रन से पराजित कर शील्ड अपने नाम कर लिया ।
सर्व प्रथम मैच का उदघाटन समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह जिला पार्षद पुजा देवी एवं मुखिया रामपुजन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया ।
विजेता टीम महुआनी क्रिकेट क्लब को समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया ।
साथ ही पुरे टुर्नामेंट एवं फाइनल मैच मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले महुआनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज बवाली कुमार को मैन ऑफ़ द मैच एवं मैन ऑफ़ द टुर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला पार्षद पुजा देवी , स्थानीय मुखिया रामपुजन सिंह ,धनेश राय , अरविन्द सिंह , भीष्म सिंह , पंकज सिंह , अमरीश सिंह , संजय राय , संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments