दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

आदर्श रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय नरकटियागंज में नगर परिषद सभापति राधेश्याम तिवारी प्रखंड, शिक्षा पदाधिकारी कृष्णा कुमारी व सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ भोट चतुर्वेदी ने उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास का उद्घाटन् संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । नगर परिषद सभापति ने प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्मार्ट क्लास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा आज कि अब शिक्षा व्यवस्था आधुनिक तरीकों से लैस हो गई है। अब सरकारी विद्यालयों के छात्र – छात्राएं भी स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करेंगे। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा अब टी० वी०, प्रोजेक्टर व मोबाइल पर मेरा विद्यालय मेरा मोबाइल के माध्यम से ऑफ लाइन ऑन लाइन दो मोड में होगी। वही भोट चतुर्वेदी ने प्रशिक्षुओं को उन्नयन बिहार स्मार्ट क्लास के बारे मे बताया। उन्होंने कहा शिक्षा का सुद्धिकरण हेतु यह एक सफल प्रयोग है जो बांका, झारखंड, यूपी में सफल रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्मार्ट क्लास की महत्ता और बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक बताते हुए प्रशिक्षुओं को उन्नयन बिहार के बारे में बताया।