व्यवसायी संघ के एक शिष्टमंडल सांसद राजीव प्रताप रूडी से मिल उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर दिया जीत की बधाई

अमनौर व्यवसायी संघ के एक शिष्टमंडल ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से उनके आवास पर उनसे मिल उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाई दी. इस दौरान व्यवसायियों ने श्री रूठी द्वारा विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर खुशी जाहिर की. व्यवसाय संघ के अध्यक्ष राजकुमार सूडी ने कहां की स्थानीय सांसद द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं. बिजली, सडक,स्वास्थ्य पंचायत स्तर पर एम्बुलेंस सहित अन्य कार्यो के कारण छपरा जिले की पहचान देश के मानचित्र पर स्थापित हुआ है .जो हम सभी के लिए गर्व की बात है. वही सांसद श्री रूडी ने व्यवसायियों से अलग बैठक कर अमनौर बाजार के लिए विकास कार्य हेतु समीक्षा बैठक कर योजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से व्यवसाई सघ के अध्यक्ष राजकुमार सुडी , ललन जयसवाल, सचिन गुप्ता, गोपाल जी, मुन्ना जयसवाल, सतीश जयसवाल, सतीश कुमार साह,देवान प्रसाद आदि दर्जनो व्यवसायी शामिल थे.