
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- वैशाली विकास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज हाजीपुर के ऐतिहासिक स्थल गांधी आश्रम स्थित चंदू बाबू पार्क में एक बैठक बच्चा बाबू साह की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें पिछले कार्यो की सराहना करते हुए आगामी कार्यों की रणनीति तय की गई और कमिटी विस्तार किया गया। उक्त बैठक में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए पूरी तत्परता के साथ सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने हेतु पहल कदमी करने का संकल्प लिया गया।इस बैठक में कमिटी विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से हाजीपुर नगर अध्यक्ष पद के लिए उत्तम कुमार, महासचिव पद के लिए अनिल कुमार को मनोनीत करते हुए एक माह के भीतर नगर कमिटी गठन कर बैठक करने का निर्देश दिया गया। मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में आमोद कुमार साह को मनोनीत किया गया ।बैठक को राम प्रवेश पटेल,दशरथ राय,भरत कुमार, विजेन्द्र राय,राकेश कुमार साह,आमोद कुमार गुप्ता , कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार कश्यप आदि ने संबोधित करते हुए जिला प्रशासन की कार्यों की सराहना की गई। धन्यवाद ज्ञापन धनंजय राय गांधी ने की ।




Recent Comments