वैशाली : मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय जल नल योजना सिर्फ दिखावा तो नहीं

जाफरपट्टी में नल-जल योजना बदतर साबित

राजापाकर : मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से लोगों को काफी उम्मीद जगी थी लेकिन वह कारगर साबित नहीं हो पाया। उदाहरणस्वरूप राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत में नल-जल योजना फीसड्डी होकर रह गयी। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित यह योजना को इस पंचायत में ऐसा ग्रहण लगा कि पंचायत के अधिकांश वार्डो में अभी तक लोगों के घर में पानी नहीं पहुंच पाया है। कई वार्ड इस योजना से लाभान्वित हुए हैं लेकिन संपूर्ण घर-परिवार नहीं। पंचायत के महादलित-दलित वार्ड संख्या ग्यारह, वार्ड संख्या सोलह तथा कई अन्य वार्डो में आज तक योजना चालू नहीं की गई। जबकि छह माह पूर्व समरसेबुल बोरिंग कर के छोड़ दिया गया। राजद के प्रखंड मीडिया संयोजक सुबोध पटेल, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष संतलाल दास, पूर्व वार्ड सदस्य शीला देवी, उषा देवी, पूर्व उप प्रमुख महेश प्रसाद सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ प्रभारी भुवनेश्वर सिंह आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली से आवश्यक कार्रवाई करते हुए योजना को सुदृढ़ कराने की मांग की है।