
वैशाली : जल्द ही होंगें पानी की समस्या का समाधान,जल समस्या वाले वार्ड में लगेंगे दो हैण्डपम्प
राजापाकर (20 मई) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ सभी प्रखंड कर्मियों की बैठक आयोजित की गई .प्रखंड विकास पदाधकारी राजापाकर राजीव रंजन कुमार ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों एवं मुखिया को निर्देश दिया की अपने अपने पंचायत मे कैंप लगाकर जल संकट का सभी मिलकर समाधान करे. ताकि जिन लोगो को पानी की समस्या हो रही उनलोगो का जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान हो. और पीएचडी के माध्यम चापालकल जो ख़राब परे है उनकी मरम्मत की जा रही है. कार्य में तेजी लाने का पीएचइडी कर्मी को निर्देश दिया. साथ ही साथ पानी की समस्या वाले सभी वार्डों में दो दो चापकल लगवाये जाये. जो भी इस काम मे थोड़ी सी भी लापरवाही बरती गयी तो उन पे करी करी करवाई की जायगी. साथी जिन वाडो में नल जल योजना शुरू नहीं हुआ है वहां शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. चापाकल मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर करने की बात कही. इसमें खर्च होने वाली राशि पंचम ,14 वी एवं सात निश्चय योजना मद से खर्च की जाएगी।




Recent Comments