वैशाली:बिदूपुर में दलित अग्नि पीड़ितों से मिले राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी
# प्रेम कुमार

बिदूपुर/ हाजीपुर
जनाधिकार पार्टी के नेता सह राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजा यादव के नेतृत्व में दलित अग्नि पीड़ितों से मिलकर कार्यकर्ताओ ने सांत्वना दिया।पूर्व प्रत्याशी राजा यादव ने इस घटना पर गहरी सम्वेदना व्यक्त करते हुए बिहार सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता व इंदिरा आवास देने की मांग की है।
विदित हो कि बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के माइल पोखर स्थिति बीते बुधवार की सुबह दलित बस्तियों में अचानक रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 दलित लोगों की घर आग की चपेट में आने से खाक हो गई थी।अगलगी की घटना में पीड़ितों से मिला।उन्होंने बताया की घटना काफि हृदय विदारक है।इन पीड़ितों के समक्ष काफी संकट उतपन्न हो गया है।इस मौके पर युवा परिषद के जिलाध्यक्ष पिंटू यादव,जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह,छात्र संघ के अध्यक्ष कौशल चौरसिया,युवा शक्ति के अध्यक्ष गोलू सिंह,युवा नेता मनीष कुमार,सुजीत कुमार भोला,प्रभात कुमार,अजय कुमार आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर पीड़ितों के बीच चुरा गुर,बिस्कुट,एवम बच्चो के बीच दूध का वितरण किया गया।




Recent Comments