वैशाली:बिदुपुर में 28 दिसम्बर से शुरू होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन
#प्रेम कुमार

बिदुपुर
आगामी 28 दिसबर से शुरू होने वाले 108 कुंडीय श्रद्धा सम्वर्धन गायत्री महायज्ञ को लेकर 13 दिसबर बुधवार को बिदुपुर बाजार स्थित राम नन्दन उच्च विद्यालय के प्रांगण में भूमि पूजन किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि अशेश्वर शर्मा एवम शत्रुध्न प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। यज्ञ समिति के सदस्य गण राम शोभित राय ,विजेंद्र प्रसाद ,राम नारायण खत्री,अशोक कुमार गुप्ता ,दीना खत्री आदि भूमि पूजन की तैयारी को लेकर काफी सक्रिय देखे गए।

विदित हो कि महायज्ञ 28 दिसबर से 31 दिसबर तक होगी।इस अवसर पर हरिद्वार शांति कुंज के विद्वान पण्डित एवम सन्त भाग लेंगे।,भूमि पूजन पर पुरोहित के रूप में पूजन राम नारायण खत्री ने विधि विधान के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमि पुजन।इस अवसर पर काफी लोग जुटे रहे।




Recent Comments