
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू काश्मीर में 370/35A धारा खत्म करने पर छपरा में आम जनता द्वारा विजय उत्सव दिवस मनाया गया
छपरा : सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जम्मू काश्मीर में 370/35A धारा खत्म करने पर छपरा में आम जनता द्वारा विजय उत्सव दिवस मनाया गया। जैसे ही भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जम्मू -कश्मीर के 370/35A को बिल द्वारा समाप्त करने की बात कही गयी लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।नगरपालिका चौक पर जबरदस्त आतिशबाजी किया गया। एवम मिठाईया बांटी गई।। एवम सभी लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।एवं सभी लोग एक स्वर से भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को बधाई दे रहे थे एवं नारा लगा रहे थे की जहां हुआ बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है।इस उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य अरुण सिंह, वीरेंद्र सह मुखिया, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी मदन सिंह ,वीरेंद्र शाह,रमाकांत सिंह सोलंकी,जय राम सिंह ,धर्मेन्द्र साह, सांसद कार्यालय प्रभारी कमलेश सिंहकुमार भार्गव, नगर अध्यक्ष स्टेयनन्द सिंह ,धीरज सिंह, , निशांत कुमार,रामजी चौहान,अनिल सिंह,अखिलेश सिंह सहित छपरा शहर के बुद्धिजीवी ,वैश्य समाज के लोग ,एवं गरीब लोग लोग शामिल हुए।




Recent Comments