सारण/दरियापुर । थाना क्षेत्र के दरिहरा भुआल गांव में शनिवार के सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक दरिहारा भुआल निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र अमित आनंद बताया गया है।मिली जानकारी के अनुसार युवक मुन्ना सिंह अपने गाछी में गये थे वहां पहले से एक युवक था, वही पर दोनो के बीच मोबाइल के किसी मैसेज को लेकर झड़प चली और इसी बीच दूसरा युवक ने देशी कट्टा से अमित पर गोली चला दी जो उसको जा लगी और जिसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गया।गोली की आवाज पर लोग जुट कर आनन फानन में बाइक से हाजीपुर लेकर जाने लगे तो रास्ते मे मौत हो गई ।मौत की खबर मिलते ही कुछ ग्रामीण आक्रोशित होकर युवक के माता -पिता की पिटाई कर दी और घर का सामान फेक दिया ।पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए भेज दिया ।इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया।पोस्टमार्टम के उपरांत ही प्राथमिकी दर्ज करने की संभावना है ।वही घटना स्थल पर सोनपुर डीएसपी अतानु दत्ता ने दो थाने के अधिकारियो के साथ कैम्प किये हुए थे।