सारण/डोरीगंज । अवतार नगर थाना क्षेत्र के नयाटोला हराजी गाँव से  स्थानीय पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने बताया कि थाना क्षेत्र के नयाटोला हराजी गाँव से 2014 मे तत्कालीन एएसआई कृष्णा सिंह के साथ मारपीट मामले का फरार अभियुक्त राकेश राय एवं नयाटोला गाँव के ही एक दुसरे मारपीट मामले मे  पिछले दो वर्षों से  फरार चल रहे भीम कुमार को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।