
विभूतिपुर में सांसद सह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नित्यानंद राय का धूमधाम से मना जन्मदिवस
रिपोर्ट:केशव बाबू/विभूतिपुर(समस्तीपुर) : सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के जन्मदिवस के अवसर पर मुस्तफापुर के मुशहरी टोल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर टोले के बच्चों के बीच किताब, कॉपी, कलम, मिठाई, चॉकलेट एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। सभी लोगों ने मिलकर सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ संकल्प लिया, की 2019 में नरेंद्र भाई मोदी को भारी बहुमत से पुनः प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करेंगे। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष डॉ हरिओम शाही, मंडल अध्यक्ष अमन पराशर,भाजपा नेता अरविंद कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल, मंडल महामंत्री उत्तरी पिंटू झा, मंडल उपाध्यक्ष उत्तरी मंडल अजय कुमार सिंह, विस्तारक आजाद चद्रशेखर, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आजाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य चंदेश्वर पासवान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रीना झा, सुरेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष दीपक कौशल, भोला पासवान, सुनील पोद्दार, रामलाल महतो, संजय महतो सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments