
सारण से निर्दलीय सच्चिदानंद राय जीते :- भाजपा से टिकट कटने के बाद बागी प्रत्याशी के रूप में सच्चितनन्द राय ने जीत दर्ज की,नरेंद्र मोदी को आदर्श मान करेंगे राजनीति
छपरा
बिहार में हॉट सीट माने जाने वाला सारण से निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद राय ने जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट कटने के बाद बागी प्रत्याशी के रूप में निर्दलीय पर्चा दाखिला करने के बाद बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।सारण विधान परिषद क्षेत्र से भाजपा ने निवर्तमान MLC का टिकट काट धर्मेन्द्र कुमत सिंह को टिकट दिया था।
छपरा में त्रिकोणीय लड़ाई कहे जाने वाले चुनाव में आमने सामने की लड़ाई हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद राय और राजद प्रत्याशी सुधांशू रंजन के बीच लड़ाई हो गई जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे।
निर्दलीय सचिदानंद रहे बिजेता तो राजद के सुधांशु रंजन रहे दूसरे नम्बर पर
सारण विधान परिषद चुनाव बाद रोमांचक भरा रहा। राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा त्रिकोणीय संभावना को खारिज करते हुए चुनाव निर्दलीय और राजद समर्थित प्रत्यशी के बीच रहा जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे। MLC चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे थे।।जिसमे से लड़ाई सिर्फ दो प्रत्याशियों के बीच रह गई। चुनाव में प्रत्याशियों को मील मत कुछ इस प्रकार रहे।
सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन परिणाम- 2022
(1)सचितानंद राय (निर्दलीय)- 2819
(2)सुधांशु रंजन (राजद)-1982
(3)धर्मेंद्र सिंह (भाजपा)-254
(4)संजय सिंह(जाप) 50
(5)लालू प्रसाद यादव (निर्दलीय)-07
(6)सुशांत कुमार सिंह (कांग्रेस)- 30
(7) बाल मुकुंद चौहान (वीआईपी)-24
(8)मैनेजर सिंह(निर्दलीय)- 03
अमान्य- 168
टोटल- 5337




Recent Comments