बेतिया – गौनाहा:– *पुलिस पर पथराव के मामले मे एक नामजद समेत 500 अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ पुलिस की वर्दी, राईफल टुटा व थानाध्यक्ष का मोबाइल हुआ था गुम ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगलवार कि रात्री शेख मुस्तफा के हत्या के बाद एकवा पहुंची पुलिसबल पर एकवा निवासी बृजेश महतो व ग्रामिणों ने सहोदरा, मानपुर, भंगहा थाना के पुलिसबल के जवानों पर पथराव कर हिरासत में आये दो लोगो को छुडा लिया । इस पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए वही एक जवान के राईफल झडप व पथराव के दौरान टुट गया वही मानपुर थानाध्यक्ष सिकन्दर का सरकारी मोबाइल फोन झडप व पथराव के दौरान गुम हो गया । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि थाने में पुलिस के काम मे बाधा उत्पन्न करने, पुलिस के उपर पथराव कर गिरफ्तार आरोपी को छुडाने के मामले मे काण्ड संख्या 3/18 दर्ज करते हुऐ एकवा निवासी बृजेश महतो, उसके भाई विवेक महतो, पत्नी व पांच सौ अज्ञात महिला व पुरूषों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है ।




Recent Comments