विधायक  ने लगाया जनता दरवार ,दर्जन भर मामलो का ऑन स्पॉट निपटारा 

विधायक  ने लगाया जनता दरवार ,दर्जन भर मामलो का ऑन स्पॉट निपटारा 
#अमित कुमार की रिपोर्ट 
जलालपुर (सारण)
मांझी बिधायक बिजय शंकर दुबे शनिवार को जलालपुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित माधोपुर पंचायत में  पहली बार जनता दरवार आयोजित किया  . जहाँ बिधायक श्री दुबे ने उपस्थित लोगों की समस्या सुनी वही उपस्थित सम्बन्धित पदाधिकारी  को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये .शनिवार को आययोजित जनता दरबार मे मुख्य रूप से बिजली पेय जल बिजली बिल में गडबड़ी से सम्बंधित समस्याऐ पूरे दिन छाई रही इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बिधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरी सरवोच्य प्राथमिकताओं है .जन समस्या  मेरी अपनी समस्या है .इसमें कोताही बर्दाश्त नही होगी . मौके पर ग्रामीणों द्वारा समस्यों को सुनने के क्रम में ही सम्बन्धित पदाधिकारियो को आरे हाथ लेते हुए समय से पहले सुधर जाने तक कि नसीहत दे डाली .श्री दुबे ने कहा की चाहे वह  कोई भी समस्या हो सम्बन्धित पदाधिकारी उसे अपनी पहली प्राथमिकता देते हुए त्वरित निष्पादन करे  इस दौरान ग्रामीणों ने बसडीला से शाह पुर तक की सड़क की बदहाली  , मिश्रवलिया स्थित जल मीनार पेय जल ,या आवास योजना सहित दर्जन भर समस्याओ पर ध्यान आकृष्ट कराया तथा त्वरित कार्यवाई की मांग की ।वही  एक निःशक्त लड़की से शादी करने वाले युवक को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद 50हजार रुपय देने की घोषणा कि ।मौके पर वी डी ओ राजेश भूषण सीओ ईन्द्र बंश राय ,एम ओ बिजय कुमार ,प्रखण्ड आध्यक्ष काली कुमार , बिबेका नन्द तिवारी ,हरीश तिवारी ,जगा सिंह ,अनिल चौबे ,संतोष कुमार ,बी ए ओ आशोक कुमार थानाध्यक्ष सुजीत दास समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे