विद्युत शिविर में 60 नए कनेक्शन व 45 मामलों का निष्पादन

【✍ परवेज अख्तर/सिवान 】
रघुनापुर (सिवान) : प्रखंड के राजपुर विद्युत सबस्टेशन कार्यालय में सोमवार एवं मंगलवार को एसडीओ शिवम कुमार की अध्यक्षता में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्युत से संबंधित 45 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं 60 लोगों ने नए विद्युत कनेक्शन दिया गया। साथ ही एक लाख 25 हजार राजस्व की वसूली की गई।
——