रिविलगंज(सारण)। टेकनिवास उप स्वास्थ्य केन्द्र को अतिरिक्त केन्द्र में परिवर्तित व चिकित्सक सुविधा मुहैया कराने के लिए एक प्रतिवेदन सिविल सर्जन, सदर अस्पताल छपरा सारण को दिया गया । जिसमें यह जानकारी भी दिया गया कि टेकनिवास के ही स्व- रामअयोध्या तिवारी टेकनिवास मे स्वास्थ्य केन्द्र हो और समाज को स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए अपनी निजी 10 कट्ठा जमीन दान बिहार सरकार को कर दिया थें, आज सरकारी उदासीनता व अतिक्रमण के कारण उद्देश्य हीन बन गया है। अतः जल्द यहा चिकित्सक व उपचार की सुविधा बहाल किया जाए जो विगत 10 वर्षो से बंद परा हैं। प्रतिवेदन देने मेरे साथ धर्मेन्द्र सिंह चौहान, विनोद सिंह शामिल हुए।