अंडर – 15 शतरंज प्रतियोगिता 21-22 अप्रैल को
छपरा: जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में भगवान बाज़ार स्थित भागवत विद्यापीठ में दिनांक 21-22 (शनिवार-रविवार) को “छपरा जिला अंडर -15 शतरंज प्रतियोगिता,2018” आयोजित होगी । इस प्रतियोगिता में 1 जनवरी 2003 या उसके बाद जन्मे बालक एवं बालिका भाग ले सकेंगे । बालक एवं बालिकाओं के वर्ग अलग -अलग होंगें। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उपेन्द्र कुमार सिन्हा को संयोजक, कुमार शुभम को मुख्य-निर्णायक एवं सौरव भारती , सनी कुमार सिंह , नितेश कुमार को निर्णायक बनाया गया है ।
संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से प्रत्येक वर्ग में चयनित प्रथम चार खिलाड़ी अर्थात कुल 8 खिलाड़ी राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे ।जनसंपर्क पदाधिकारी प्रकाश रंजन ने बताया कि भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के पास आयु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है । संघ के संयुक्त-सचिव यशपाल कु सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिवसीय होगी जिसका उदघाटन दिनांक 21 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे तथा समापन सह पुरस्कार वितरण 22 अप्रैल को शाम 3 :00 बजे होगा ।




Recent Comments