मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के मियां पट्टी मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित कुल चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मांझी पीएचसी पहुंचाया गया।बाद में चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घयलोंको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में अंकित कुमा रामावती देवी विनोद साह तथा धर्मेंद्र साह शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची मांझी थाना पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।